विद्युत पेंशनर्स की बैठक में सर्वसम्मति से प्रद्युम्न सिंह तोमर को समर्थन देने की घोषणा की

Oct 23 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश  विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के तत्वाधान में एसोसिएशन के अध्यक्ष एस के जायसवाल की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक विनय नगर सेक्टर 1 में बैठक संपन्न हुई बैठक में विभिन्न कर्मचारी समस्याओं जिसमें 5 प्रतिशत डीए, अनुकंपा नियुक्ति, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, छठवें एवं सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान चिकित्सा सुविधा, फ्री बिजली, ग्रेच्युटी एवं कंप्यूटेशन भुगतान तुरंत करने आदि लंबित समस्याओं से युक्त एक ज्ञापन  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को दिया गया। एवं समस्याओं के पूरा ना होने पर अगली बैठक में आंदोलनात्मक निर्णय भी लिया गया, ऊर्जा मंत्री ने चुनाव बाद समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
 तदोपरांत बैठक मे सर्वसम्मति से पेंशनर्स एसोसिएशन ने ग्वालियर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को समर्थन देने की घोषणा करते हुए समस्त विद्युत पेंशनर्स/ फैमिली पेंशनर्स एवं विद्युत कर्मियों से उन को वोट देकर जिताने की अपील की गई। बैठक के अंत में मृतक पेंशनर्स को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव जेपी नामदेव ने आभार प्रदर्शन आई एम कुरेशी एवं मदन गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बैठक में सर्वश्री एसके जायसवाल, जेपी नामदेव, राम कुमार राय, मदन गुप्ता, आई एम कुरेशी, एसके खत्री, नारायण बाथम, एनआर अतरौलिया, एनएस गुप्ता, आरके गुप्ता, आरआर कान्हेरे, देवेंद्र वर्मा, वीके जैन अनिरुद्ध सेन, मन्नी सिंह, वीके गौड़, मोहन दिल्ली वाले, डीके महाजन, अरुण शर्मा, बीएल यादव, हरिकंठ सिंह, एमएल गुर्जर, जीपी मुदगल, एसके खटूजा, एस के संत, राधेश्याम श्रीवास्तव, वायके आर्य, वीके सर्राफ, सुरेंद्र खटूजा, संतोष चौरसिया, डीसी शर्मा, सहित ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 पेंशनर्स एवं विद्युत कर्मियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।