अन्नपूर्णा है महिला शांति सेना की सदस्याएं
Oct 23 2020
ग्वालियर। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला शांति सेना ने ऑनलाइन फलाहारी व्यंजन की प्रतियोगिता "कौन है वह गुणवान जो बनाए स्वादिष्ट पकवान" सभी सदस्यों ने एवं महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। 15 महिलाओं ने भाग लिया और अपना अन्नपूर्णा रूप सिद्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में मीठा और नमकीन दोनों व्यंजन बनाए गए। कविता पवार, डॉ रमेश शर्मा, मधु शर्मा, उज्ज्वला पवार, पूर्णिमा पवार, सुरभि रस्तोगी, सपना इसरानी, नंदनी रहेजा आदि ने प्रतियोगी में भाग लिया।
प्रतियोगिता शालिनी लालचंदानी ने संपन्न कराई। संरषिका डॉ रमेश शर्मा एवं अध्यक्ष मीना शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। सभी माननीय सदस्य उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका फ़ूड एक्सपर्ट जाने-माने ग्वालियर की रंजना आनंद और श्वेता लाडकानी ने निभाई। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। मीठा व्यंजन में प्रथम- मूंगफली के लड्डू कविता पवार, द्वितीय मिल्कमेड के लड्डू डॉ रमेश शर्मा तृतीय फलाहारी ड्राई फ्रूट टुकड़ा सपना रानी एवं सांत्वना पुरस्कार कद्दू का हलवा पूर्णिमा पवार को मिला।
नमकीन व्यंजन में प्रथम सुरभि रस्तोगी फलाहारी समोसे द्वितीय नंदनी रहेजा फलाहारी डोसा फ्रूट बास्केट एवं तृतीय नवरात्रि अप्पे मधु शर्मा एवं सांत्वना पुरस्कार साबूदाने के बड़े उज्ज्वला पवार रही। और अंत में मेजर आशा माथुर मैडम ने सारे ही प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









