झुग्गी झोपड़ी में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की

Oct 23 2020

ग्वालियर। कर्तव्य जन सामाजिक संस्था की ओर से झूँगी झोपड़ी के बच्चों को पढऩे लिखने की, खाने की सामग्री वितरित की गई यह कार्य संस्था की ओर से निरंतर किया जा रहा है। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही और आगे भी करेंगी। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे उन्हें पाठ्य सामग्री के कारण पडऩे ओर आगे बढऩे में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस काम में संस्था की संरक्षक श्रीमती भारती राजौरिया, मीनू शर्मा, नेहा शर्मा, नीलम, सुमित शर्मा के द्वारा सहयोग किया गया।