डीडीनगर के नगर निगम कार्यालय में चोरी

Oct 22 2020


ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित नगर-निगम के वार्ड कार्यालय (जनमित्रकेन्द्र)से रात चोर पार्टी एक लाख रुपए से ज्यादा का माल समेट ले गई। वारदात का पता सुबह चला। चोरों ने नगर निगम के मंगल भवन स्थित कार्यालय में ताले तोड़कर हाथ साफ कर लिया। सुबह करीब नौ बजे कार्यालय में काम करने वाले कप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय का ताला टूटा होने की जानकारी दी। 
इसके बाद कार्यालय के अंदर कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे मिले। कार्यालय में लगा एक कप्यूटर, जीपीएस, दो यूपीएस, दो एलईडी मॉनीटर, एक कूलर, दो टेबल फैन, एक लेजर बुक और बल्ब चोर ले गए। जबकि जमीन पर काफी सारा सामान बिखरा मिला।