माँ-बाप की सेवा नहीं करते वे इस जन्म में सुखी नहीं होते हैं -मुनिश्री
Oct 22 2020
ग्वालियर। जो मनुष अपने माँ-बाप की सेवा नहीं करते वे इस जन्म में सुखी नहीं होते हैं। जो मनुष्य माँ-बाप का दोश देखे, उनमें कभी बरकत ही नहीं आती। पैसे वाला बने शायद, पर उसकी आध्यात्मिक उन्नति कभी नहीं होती। माँ-बाप का दोश देखने नहीं चाहिए। माँ-बाप की सेवा करना वह धर्म है। वह तो चाहे कैसे भी हिसाब हो, पर यह सेवा करना हमारा धर्म है और जितना हमारे धर्म का पालन करेंगे, उतना सुख हमें उत्पन्न होगा। बुज़ुर्गों की सेवा तो होती है, साथ-साथ सुख भी उत्पन्न होता है। माँ-बाप को सुख दें, तो हमें सुख उत्पन्न होता है। माँ-बाप को सुखी करें, वे लोग सदैव, कभी भी दुखी होते ही नहीं है। यह विचार क्रांतिकारी मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज ने गुरुवार को सोनागिर स्थित आचार्यश्री पुष्पदंत सागर सभागृह में धर्मसभा में संबोधित करते हुए कही।
मुनिश्री ने कहाकि हिंदू धर्म के ऐसे कई पुराणव ग्रंथ हैं जिनमें मानव के हित के लिए कई बातें बताई गई हैं। इन पुराणों में से एक गरुड़ पुराण है।, जिस के द्वारा मानव को यह बताया गया है कि संसार में माता-पिता के समान श्रेष्ठ अन्य कोई देवता नहीं है।
सभी को अपने माता-पिता की पूजा करना चाहिए
मुनिश्री ने कहा की सदैव सभी को अपने माता-पिता की पूजा करनी चाहिए। हितकारी उपदेश देने वाला होने से पिता प्रत्यक्ष देवता है। संसार में जो अन्य देवता हैं, वे शरीरधारी नहीं हैं। इन प्रत्यक्ष देवताओं की सदैव पूजा करना अर्थात सेवा करना और सुखी रखना ही हमारा सर्वोपरि धर्म है। श्री वाल्मीकि रामायण में भी माता-पिता और गुरु को प्रत्यक्ष देवता मानकर सेवा और सम्मान करने का उपदेश दिया गया है।
श्रीराम ने कहा माता-पिता और गुरु ये तीन प्रत्यक्ष देवता हैं
मुनिश्री ने श्री राम का अक प्रसंग सुनाते हुवे बताया की भगवान श्री राम सीता जी से कहते हैं कि हे सीते। माता-पिता और गुरु ये तीन प्रत्यक्ष देवता हैं, इनकी अवहेलना करके अप्रत्यक्ष देवता की आराधना करना कैसे ठीक हो सकता है? जिनकी सेवा से अर्थ, धर्म और काम तीनों की प्राप्ति होती है, जिनकी आराधना से तीनों लोकों की आराधना हो जाती है, उन माता-पिता के समान पवित्र इस संसार में दूसरा कोई भी नहीं है। इसलिए लोग इन प्रत्यक्ष देवता (माता-पिता, गुरु) की आराधना करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









