चौराहे-बाजार साफ, गली-मोहल्ले अब भी गंदे
Oct 22 2020
ग्वालियर। ईकोग्रीन कंपनी ने शहर की सफाई व्यवस्था से खुद को दूर कर लिया है, नगर निगम के लिए सफाई व्यवस्था बनाना मुश्किल हो गया है, हालांकि जब निगम को लगा कि अब कोई सहारा नहीं है और सारा दारोमदार उसी पर है तो तब निगम ने सफाई के प्रयास किए और चार दिन के भीतर कुछ हद तक शहर को साफ रखने के लिए पूरी ताकत से अपना सफाई अमला शहर में लगा दिया। इसके बाद अब चौराहे और बाजार तो साफ दिखाई देने लगे हैं, यहां झाड़ू भी लग रही है और कचरा भी उठ रहा है, लेकिन गली-मोहल्ल्लों में हालात अब भी बदतर हैं, यहां न तो निगम के कर्मचारी सफाई करने पहुंच रहे और न ही कचरा समेटने। इससे भी बुरा हाल पिछड़ी बस्तियों व दूर दराज के इलाकों के हैंं। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह है निगम का दावा
कलेक्टर के आदेश के बाद अलर्ट मोड पर आए निगम ने सबसे पहले तो कम वाहनों की समस्या को दूर करने के लिए ईकोग्रीन के वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की, लेकिन आधा सैकड़ा से कुछ अधिक वाहन ही उसके हाथ लगे, जबकि इससे कहीं Óयादा वाहन अब भी कंपनी के डिपों में रखे हैं। इन्हें निगम कंपनी से नहीं ले पाया। अब वह जप्त वाहनों और अपने वाहनों अऔर कर्मचारियों को ही दोगुनी ताकत के साथ शहर में उतारने का मन बनाया, जिसके अच्छे परिणाम फिलहाल तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन समूचे शहर से कचरा नहीं उठ पा रहा। निगम का कहना है कि उसके द्वारा दो पालियों में सफाई करवाई जा रही है और कचरा लैंडफिल साइट पहुंचाया जा रहा है। आम दिनों में जहां 400 टन कचरा शहर में निकलता है, वहीं अब त्योहार के चलते इसकी मात्रा 800 टन प्रतिदिन पर पहुंच गई है, ऐसे में कचरे को ठिकाने लगाने निगम के 50 वाहन दिन भर लैंडफिल साइट के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी गलियों का कचरा इसमें शामिल नहीं है।
रात में भी होगी सफाई
शहर को साफ रखने के लिए अब शीघ्र ही रात में भी सफाई शुरु की जाएगी, ताकि लगातार गंदगी साफ होती रहे, जिससे शहर साफ दिखाई दे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









