बच्चों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म ले कर आया है आकर्षक कॉन्टेस्ट - कौन बनेगा क्यूटेस्ट बेबी

Oct 22 2020

ग्वालियर। त्यौहार के इस मौसम में जहाँ एक ओर लोग गरबा को मिस कर रहे है वहीं दूसरी और इंदौरी आर्टिस्ट आपके लिए लेकर आ रहे है एक बेहतरीन कांटेस्ट जिसका नाम है कौन बनेगा क्यूटेस्ट बेबी! इस कांटेस्ट में पूरे मध्यप्रदेश के 0 से  8 साल तक के बच्चे मुफ्त में हिस्सा ले सकते है। प्रथम विजेता को ग्यारह हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी और टॉप 5 बच्चों (लड़का व लड़की) को भी नगद राशि का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश के क्यूटेस्ट बेबी कॉन्टेस्ट ने बतौर सोशल मीडिया पार्टनर आईएनएमओ ( इंदौर मॉम्स ग्रुप )को चुना है। 
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रतिभागियों को केवल 9529 449 449 नंबर पर मिस कॉल देना होगा, मिस कॉल देने पर आगे की जानकारी मैसेज द्वारा प्राप्त होगी ।