लालच में अंधे होकर जनमत और जनता के विश्वास के हत्यारे बन गये बिकाऊलाल:डॉ.सिकरवार
Oct 21 2020
ग्वालियर। सर्वहारा वर्ग के उत्थान एवं विकास को गति देने में हम कोई कसर नही छोडेंगे। क्षेत्र का विकास व प्रगति ही राजनीति में मेरा प्रथम लक्ष्य है, मगर कुछ लोग झूठ-फरेब का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। लालच में अंधे होकर जनमत और जनता के विश्वास के हत्यारे बन गये बिकाऊलाल को जनता 3 नबम्बर को होने वाले मतदान में जबाब देगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि कॉग्रेस गरीबो की भलाई के लिए काम करती है और युवाओं को रोजगार देने का काम किया। कॉग्रेस जो कहती है कर के दिखाती है। यह बात ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने विभिन्न स्थानों पर हुई बैठकों को संबोधित करते हुए कही। बैठकों में महिलाओं ने डॉ.सिकरवार को तिलक कर आर्षीवाद दिया।
वार्ड-27 में हुआ सघन् जनसम्पर्क:- बुधवार सुबह करीब 8 बजे कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में किचलू का बाडा मुरार पर एकत्रित हुये और वहां से गेरूवाला बंगला, आर्यनगर गली नं.3, आर्यनगर गली नं.2, सम्भाजी कॉलोनी, नर्मदा कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, रामनगर, काली माई संतर, नदी संतर, बहरा पंण्डित संतर, सौदागर संतर, कोतवाली संतर, जैन मंदिर संतर, काली माई संतर, गंगा माई संतर, मुखर्जी नगर, चिक संतर, शम्भूमल की बगीची, ब्लॉक कार्यालय पर जनसम्पर्क का समापन किया। जनसम्पर्क के दौरान जगह-जगह डॉ.सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









