लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें-प्रभात झा
Oct 21 2020
ग्वालियर। कोरोना के कारण पर्वों पर भी प्रभाव पड़ रहा है, हमें इसी में से रास्ता निकालना है। लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें, यह बात जनता को समझानी ही पड़ेगी। हमें जनता के राष्ट्रीय दायित्व (मतदान) को जगाना है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि संगठन के कारण हम दोनों सीटें जीत रहे हैं, उनके पास केवल कमलनाथ एकमात्र नेता है और हमारे पास एक से एक नेता है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र भाजपा की परंपरागत सीट है। हम सब समाज के लिए कार्य कर रहे हैं, सर्व समाज हमारा है, यह चुनाव भाजपा संगठन लड़ रहा है, किसी अन्य दल के पास संगठन नहीं है और इस उपचुनावों में 2023 का संदेश छिपा हुआ है।
संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि राजनैतिक वातावरण भाजपा के पक्ष में है, अगर प्रकाश फैलाना है तो कहने से प्रकाश नहीं फैलेगा, बल्कि दीपक जलाने से प्रकाश फैलेगा। आपको अपने गृहक्षेत्र और कार्यक्षेत्र में परिश्रम से लगना पड़ेगा। दुनिया में आप कितने बड़े हो जाएं, लेकिन मतदान केंद्र में आप कमजोर हैं तो बड़े होने से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। हम अपनी पार्टी को मां मानते हैं, इसलिए पवित्रता भाव से इस चुनावी युद्ध में भाजपा के पक्ष में लगें। आप अपने-अपने पन्ना प्रमुखों को यह समझा सकें कि पन्ना ही आपकी दुनिया है तो आपने राष्ट्रधर्म, समाजधर्म और पुत्रधर्म का पालन कर लिया, क्योंकि हम भाजपा को अपनी मां मानते हैं और जनता से राष्ट्रहित में एवं प्रदेशहित में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें।
सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की राजनैतिक कार्यशैली में बहुत अंतर है, इसलिए समस्त राजनैतिक संगठनों में जनता हमें सर्वश्रेष्ठ मानती है। इस उपचुनाव में मतदान अधिक हो, इसकी जिम्मेदारी आप जैसे जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को लेनी ही पड़ेगी।
वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर पूर्व में हमारा जनसमर्थन बढ़ रहा है, उसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ता और आपका परिश्रम है। जनता की हवा भाजपा के पक्ष में है। हमें इस उपचुनाव में प्रत्येक परिवार तक पहुंचना पड़ेगा, जिस कारण कमल खिलेगा।
बैठक को सांसद विवेक शेजवलकर, श्रीमती माया सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ नेता प्रभात झा, आशुतोष तिवारी, सांसद विवेक शेजवलकर, सांसद रीति पाठक, गौरीशंकर बिसेन, माया सिंह, कमल माखीजानी, जयसिंह कुशवाह, शरद गौतम, महेश उमरैया उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









