किराना गोदाम में लगी आग, ऊपर की मंजिल पर फंसे लोगों को बचाया
Oct 21 2020
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा गदाईपुरा में रात को एक गोदाम वाली इमारत में आग लग गई। इस दौरान तीन मंजिला भवन के ऊपरी मंजिल में कई लोग फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल अमने ने किसी तरह सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद उनकी जान बची। अमले ने कई गाडिय़ों से रात करीब तीन बजे तक आग पर काबू पाया।
जानकारी अनुसार हरगोविंद राठौड़ और मेवाराम राठौड़ के निवास पर गोदाम में अचानक से आग लग गई। बताया जाता है कि आग नीचे किराने के गोदाम में लगी, और एकदम से बढ़कर ऊपर की तरफ फैलने लगी। तीन मंजिल के मकान में उनका परिवार रहता है।
गोदाम से लगी आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। नीचे दुकान का शटर समेत बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद थे। बच्चों और महिला समेत परिवार के कई लोग ऊपर फंस गए थे। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। लोग दहशत में थे। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन के कर्मचारियों ने आग बुझाने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। पड़ोसियों की छत से उनके घर में दाखिल हुए। फिर सभी को एक-एक करके बाहर निकाला। इस तरह आग में फंसे लोगों की जान बची। इसके बाद घंटों आग बुझाने के प्रयास हुए। डीडी नगर, आनंद नगर और मुख्याल गाड़ी तत्काल पहुंची। पहली मंजिल आग और धुआं इतना कि घर के अंदर जाने-निकलने के सारे रास्ते बंद से हो गए। आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। परिवार तीसरी मंजिल पर था, ऐसे में बचाने के लिए सीढिय़ों की व्यवस्था करके पहुंची। आगजनी में दो लाख का नुकसान पीडि़त परिवार को हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









