राष्ट्रवाद को समर्पित है भाजपा का युवा कार्यकर्ता-तोमर

Oct 20 2020

ग्वालियर। मैं आज से आपके 12 दिन संगठन के लिए मांग रहा हूं, आप भाजपा के लिए लग जाएं, घर-घर द्वार-द्वार सांकल बजाएं और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें। हमारा कार्यकर्ता पद के लिए कार्य नहीं करता। भाजपा में वह इसलिए कार्य करता है, उसके जेहन में राष्ट्रवाद है, वह देश को परमवैभव की ओर ले जाने का विचार करता है, भारतीय जनता युवा मोर्चा सामान्य संगठन नहीं है, वह आने वाली कल भाजपा है, आज देश में जितने भी बड़े भाजपा के नेता हैं, वह किसी समय युवा मोर्चा के वार्ड कार्यकर्ता थे, हमारा देश युवाओं का देश है और युवा किसी भी देश की ताकत होता है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हर कार्यक्रम के केन्द्र में युवा होता है। इसलिए इस उपचुनाव में हमारी जिम्मेदारी अधिक हो जाती है, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को जिताना युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारी है, और इस जिम्मेदारी पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से विजय प्राप्त करेंगे। यह महत्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता सार्थक कर पाये इसकी योजना बने, आप परिश्रम करें, अपने-अपने वार्ड में प्रतिदिन भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में संपर्क करें और मतदान के दिन प्रात: 10 बजे तक अपना समर्थक मतदाता अपना मत मतदान केंद्र में डाल दें, यह सबसे आवश्यक है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा में युवा मोर्चा के विशाल सम्मेलन को कृष्णायन वाटिका में संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है और युवा मोर्चा विश्व का सबसे मजबूत और सबसे सशक्त संगठन है और आप सब युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस संगठन में जीवन्त प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। बाकी अन्य संगठनों में उनका युवा संगठन पदाधिकारी बनने की लालसा में कार्य करता है और कांग्रेस में तो पदों की कोई कमी नहीं है, जितनी हमारी कार्यकारिणी होती है उतने तो उनके महामंत्री होते हैं। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व. राजमाता जी सिंधिया, स्व. कुशाभाउ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन का संचालन निर्दोश शर्मा ने एवं आभार हरीश यादव ने व्यक्त किया। 
एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार तोमर ने शारदा विहार पार्क में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को, राधिका वाटिका, कोटेश्वर मंडल में जनसभा, मिलन गार्डन रमटापुरा पुल के पास, लक्ष्मीबाई मंडल के सम्मेलन को संबोधित किया, सायं उन्होंने कांच मिल पार्क, वीर दुर्गादास मंडल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक सांसद विवेक शेजवलकर, सीधी सांसद रीति पाठक, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, अजय विश्नोई, प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर,  कमल माखीजानी, अरूण कुलश्रेष्ठ, आजाद त्रिपाठी, विकास गिरि, ओमप्रकाश शेखावत, ब्रजमोहन शर्मा, मानसिंह राजपूत, बादशाह सिंह भदौरिया, अरूण सिंह तोमर, मीना सचान, चंद्रशेखर शर्मा, राजेंद्र जैन, त्रिलोकी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजू सेंगर, सोनू त्रिपाठी, मोनू पटेरिया, पूरन सिंह भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।