राजनीति को जनसेवा नहीं व्यापार बना दिया:डॉ.सिकरवार

Oct 20 2020

ग्वालियर। राजनीति जनसेवा का माध्यम है, लेकिन कुछ लोग राजनीति में जनसेवा नहीं व्यापार करने के लिए आ गये हैं। कुछ माह पहले इन्ही लोगों ने मध्यप्रदेश में जनमत को बेंच कर राजनीति को कंलकित कर व्यापार बना दिया। पहले झूठे वादे करके जनमत हॉंसिल किया फिर जनता से किये गये विकास के वादों को भूलकर पूरा परिवार भ्रश्टाचार करने में जुट गया। लेकिन जब भ्रश्टाचार करने से लालच की भूख नहीं मिटी तो जनमत को ही बेंच दिया और इन्होंने सोचा कि जनता कुछ नहीं कहेगी। डॉ.सिकरवार ने कहा कि भ्रष्टाचारी वापस आ रहे हैं, आपसे झूठे वादों का पुलिंदा बांधनें और जनमत हॉंसिल करने की कोशिश करने, ताकि बाद में जनमत को फिर से बेंच सकें। लेकिन अब जनता द्वारा इन्हे जनमत नहीं विश्वासघात करने की सजा मिलेगी और ये सजा इन्हे आने वाली 3 तारीख को आप सब मिलकर देगें, ताकि भविष्य में फिर से कोई जनमत को बेचनें की हिम्मत न कर सके साथ ही बिकाऊलाल को सबक सिखाना है। यह बात मंगलवार को ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न बैठकों में जनता से कही। क्षेत्रीय जनता द्वारा बैठकों में डॉ. सिकरवार पर पुश्हारवर्शा कर स्वागत किया गया।
डॉ. सिकरवार ने किया वार्ड 26 में जनसम्पर्क:- ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 26 में घर-घर जाकर सघन् जनसम्पर्क किया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कार्यकर्ता डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में बारादरी चौराहा पर एकत्रित हुए और वहां से सिंहपुर रोड, मीरा नगर, षिवहरे कॉलोनी, त्यागी नगर, पीतल कारखाना, अकबगंज, बजाज खान, टेम्पू स्टेण्ड चौराहा, नगर निगम कॉलोनी, पुरानी मार्केट, पृथ्वीराज मार्ग, तिकोनिया की पांचो गली, वाल्मीक बस्ती, रिसाला बाजार, खटीक मौहल्ला, वाल्मीक बस्ती सामुदायिक भवन होते हुये, पुरानी हरीजन वाली दरगाह होते हुये, हनुमान कॉलोनी, सुदामापुरी गली नं.2, सुदामापुरी गली नं.1, कचहरी, घासमण्डी चौराहा पर समापन किया। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रीय जनता ने डॉ. सिकरवार का जगह-जगह पुश्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं महिलाओं ने तिलक कर और श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद दिया।