रोटरी क्लब ग्वालियर के ग्लोबल ग्रान्ट प्रोजेट का लोकार्पण
Oct 20 2020
ग्वालियर। रोटरी क्लब आफ ग्वालियर ने ग्लोबल ग्रान्ट नं 1758519 व सी एस आर सहयोगी मैसर्स एल्को प्रालि के सहयोग से ग्राम बीलपुरा कुलैथ स्थित वनक्षेत्र में जल संवर्धन के लिए बनाये गये स्टाप डेम का लोकार्पण मुख्यअतिथि विवेक शेजवलकर सांसद ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि रोटे हरीश गौड़, डी जी ए डिस्ट्रिट.3053 व परवेज बापुना की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में इस प्रोजेट की विस्तृत जानकारी प्रोजेट समन्वयक रोटे.प्रभात भार्गव ने देते हुए बताया कि तालाब के गहरीकरण, बांध के किनारों को ऊँचा कर, वीयर वाल का सुदृढ़ीकरण व ऊँचाई बढ़ाने से आसपास के पन्द्रह गॉंवों में जल का स्तर बढ़ गया है ।
जनसुविधा को ध्यान में रखते नहाने, कपड़े धोने के लिए घाट बनाये गये हैं । तालाब के आस-पास निर्जन स्थान पर फैंसिंग व ट्री गार्ड लगाकर 251 पौधों के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया है। रोटरी लब ने इस कार्य के माध्यम से जल संवर्धन के अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है।
कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने क्लब के द्वारा किये गये कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। क्लब सचिव रोटे.राममोहन त्रिपाठी ने कार्य करते समय आने वाली परेशानियों व किये गये कार्य की प्रगति व वर्तमान स्वरूप के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी सभा में दी। इस अवसर पर अतिथियों ने 11 पौधे और रोपे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अरविन्द दूदावत, राममोहन त्रिपाठी, प्रेरणा चतुर्वेदी के अलावा डॉ वीरेन्द्र गंगवाल, राधेश्याम राठी,भूपेन्द्र जैन के अलावा बडी संख्या में क्लब के सदस्य व शहर के सभी अन्य 10 रोटरी क्लबों के सदस्यों के अलावा लाभान्वित होने वाले गांवों के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









