आज बूंदाबादी के आसार

Oct 20 2020

ग्वालियर। वातावरण में नमी मौजूद रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण जिले और उसके आसपास में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक  बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार तीन दिनों से आंध्रा कोस्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। वह शनिवार को अरब सागर के रास्ते अरब देशों की तरफ बढ़ गया है, लेकिन उस सिस्टम से बड़े पैमाने पर नमी आ गई है।
उधर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। इस वजह से स्थानीय स्तर पर सिस्टम बनने से गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। उधर बंगाल की खाड़ी में रविवार को एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके सोमवार तक कम दबाव के क्षेत्र में तदील होकर दक्षिण दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इस वजह से मंगलवार, बुधवार को भी दक्षिणी मप्र के कुछ हिस्सों में बौछारें पडऩे की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान पर मौजूद है।