दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Oct 19 2020
ग्वालियर। ऑटो पाटर््स की दुकान में आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंकना शुरू कर दिया। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना है।
दमकल विभाग के सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया ने बताया कि पटेल नगर में जीतेंद्र कुमार ऑटो पाटर््स की दुकान चलाते हैं और यह दुकान बंद कर चले गए थे तभी दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। दुकान में आग लगने की खबर स्थानीय लोगों ने दी। आग लगने की खबर मिलने के बाद संचालक दुकान पर पहुंचे उससे पहले लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष व दमकलदस्ते को भी खबर दे दी। ऑटो पाटर््स की दुकान में आग लगने के साथ ही पास में ही स्थित जनरल स्टोर की दुकान भी चपेट में आ गई।दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो गाड़ी पानी फायर कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
उधर लक्ष्मीपुरम में भी बरा खदान में आग लग गई जिसे दो गाड़ी पानी फायर कर काबू में किया गया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि वहीं मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया। आग लगने से क्षेत्र की बिजली चली गई।
सनसिटी में भी लगी आग
दमकल विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउंड के पास स्थित सन सिटी में भी आग लग गई। यहां तैनात कर्मचारियों ने आग की लपटें उठते देखी तो संचालक को सूचना देने के साथ ही दमकल को भी खबर दी। आग लगने की खबर मिलने के बाद दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। आग यहां रखे कबाड़े के सामान में लगी थी, जिससे दमकलकर्मियों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और आधी गाड़ी फायर कर आग पर काबू पा लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









