फैक्ट्री के कर्मचारीने फांसी लगाकर दी जान

Oct 19 2020

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक फैक्ट्री कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के बाबा पहाड़ी की है। घटना का पता सुबह चला जब मां उसे जगाने पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
गिरवाई थाना क्षेत्र के बाबा पहाडिय़ा निवासी राकेश कुशवाह (23) पुत्र रूप सिंह कुशवाह एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। रात वह बाजार से आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जागा तो उसकी मां उसे जगाने पहुंची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा काफी देर खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो मां ने खिड़की से झाका तो अंदर राकेश फांसी पर झूल रहा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।