आपका आर्शीवाद मेरी ताकत और ऊर्जा है:डॉ. सिकरवार
Oct 19 2020
ग्वालियर। आप सबके आर्शीवाद से मुझे कॉग्रेस पार्टी ने ग्वालियर पूर्व का उम्मीदवार बनाया है, मैं आप सबकी भावनाओं के अनुरूप काम करते हुये जहां आपका पसीना गिरेगा वहां मैं अपना खून बहाऊगां और आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा। आपका आर्शीवाद मेरी ताकत और ऊर्जा है। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी ऐसा मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूॅ। यह उद्बोधन ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न बैठकों में कही। सुबह 8 बजे सैकड़ो कार्यकर्ता सिविल हॉस्पीटल मुरार के बाहर डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एकत्रित हुये और वहां से नया संतर, कृश्णपुरी गली नं.2, आजाद नगर गली नं.1, आजाद नगर गली नं.2, रामकला नगर, बैजल कोठी तिराहा से बैजल कोठी, दुर्गा कॉलोनी, कल्पना नगर, हक्सर कॉलोनी, सी.पी. कॉलोनी (राकेष भाईसाहब वाली गली), गली नं.1 शीतला कॉलोनी (नदी किनारे), नागदेवता मंदिर होते हुए, लेदर फैक्ट्री, डॉ. सलीम, बसंत नगर, राधापुरम, सूरी नगर, धीरेन्द्र श्रीवास वाली पट्टी लोचन नगर, लाल साहब की बगीची, दुर्गा एन्कलेव, आदित्य नगर गली नं.3, हरिओम कॉलोनी, मेन रोड 7 नं. चौराहा, बंगले के बगल से रिवन्यू कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, सेंटपॉल काली माता मंदिर पर जनसम्पर्क का समापन हुआ। जनसम्पर्क के बाद क्षेत्र में जगह-जगह बैठकें आयोजित की गई। जनसम्पर्क एवं बैठकों में डॉ. सिकरवार का पुश्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, सतीष सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









