जो मातृशक्ति का अपमान करते हैं, वह धरा पर सबसे बड़े शैतान है- गोयल
Oct 19 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री मुन्न्नालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 58 की विभिन्न गली, मौहल्ला और कॉलोनियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री गोयल का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल कहा कि क्षेत्र की जनता से मेरा रिश्ता वोटों का नहीं, बल्कि सुख दुख का है, क्षेत्र की प्रगति, विकास है जो जिंदगी की आखिरी सांस तक चलता रहेगा। एक बार मैं आपके बीच सुख के क्षणों में न आ सकंू, लेकिन दु:ख के क्षणों में आपका मुन्ना भैया हमेशा आपके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का मिशन क्षेत्र की प्रगति-विकास है। गरीब सर्वहरा वर्ग की लड़ाई है। मातारानी से यह प्रार्थना है कि मेरे क्षेत्र में हमेशा सुख-समृद्धि कायम रहे। जो मातृशक्ति का अपमान करते हैं, वह धरा पर सबसे बड़े शैतान है।
उन्होंने कहा कि जनता की ताकत ही एक नेता की ताकत होती है, जनता नेता को महाराज भी बना सकती है और सेवादार भी। भारतीय जनता पार्टी विकास और निरंतर विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं कि भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत नियमों का पालन करें और अपना बचाव खुद करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









