प्रद्युम्न सिंह तोमर की सरल, सहज, मिलनसार छवि को मिल रहा है हर वर्ग की जनता का साथ
Oct 19 2020
ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा उपचुनाव को लेकर ग्वालियर विधानसभा उप चुनाव से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को अपना जनसंपर्क वार्ड क्रमांक-07 में कई क्षेत्रों में किया। श्री तोमर ने अपना जनसंपर्क गिर्राज जी मंदिर चार शहर का नाका से प्रारंभ कर नेमी तोमर वाली गली से होते हुए भगना चक्की वाली गली, तेली की बगिया, अरुण राजपूत वाली गली होते हुए आशीष भदोरिया वाली गली से रिंगटोन वाली गली से अश्वनी शर्मा वाली गली होते हुए भुट्टे की चक्की, पूर्व पार्षद वाली गली से वीरेंद्र सिकरवार पीलीभीत से होते हुए बल्ले तोमर के घर से कटारे वाली गली, तहसीलदार सिंह वाली गली से शेर सिंह के यहां से होते हुए मंदिर वाली गली होते हुए संदीप स्कूल के बगल वाली गली, राम-राम बदरिया वाली गली से होते हुए राघवेंद्र सिंह तोमर वाली गली, अजीत चंदेल वाली गली से छतरी को सेविंग गैस वाली गली होते हुए अशोक यादव वाली गली से सारे वाली गली होते हुए बृजकिशोर वाली गली गणेश कॉलोनी, मदनपुरा से मेवाती मोहल्ला, हथियापोर सागर ताल रोड पर समापन समाप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि अब तक क्षेत्र की समस्याओं के लिए काम किया है। अब क्षेत्र में नए उद्योग लगवाना है। इस क्षेत्र का युवा बेरोजगार है। अब रोजगार पर फोकस करना है। हर युवा को रोजगार दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्रीय मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को होने जा रहे मतदान के दिन सबसे पहले अपना वोट दें इसके बाद जलपान करें। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कमल का बटन दवाकर विजयी बनाने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान कोविड-19 के नियमों का भी ध्यान रखा गया और सभी कार्यकर्ता मास्क लगाए हुए और उचित दूरी बनाए हुए थे।
भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के जनसंपर्क के दौरान वार्ड- क्रमांक 07 की जनता ने पुष्पवर्षा और पुष्पहार से भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न तोमर ने जनसम्पर्क के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और युवा प्रद्युम्न सिंह तोमर जिंदाबाद और जय भाजपा, विजय भाजपा के नारे लगाते जा रहे थे। हर गली मोहल्लों से भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न तोमर ने जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का थर्मल मीटर से तापमान की जांच की जा रही थी और वार्ड- क्रमांक 7 के जनसम्पर्क में भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न तोमर के समर्थन में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रजमोहन शर्मा, ओम प्रकाश शेखावत, दयाराम पाल,जगराम कुशवाहा, वीरेंद्र सिकरवार, साहब सिंह तोमर, रघुराज भदौरिया, साकेत सेंगर, प्रकाश कोरी, दारा सिंह सेंगर सहित कई कार्यकर्ता हुए शामिल।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









