कमलनाथ के 'आयटमÓ वाले बयान पर भाजपा ने दिया धरना

Oct 19 2020

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को 2 घंटे का मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
धरने में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सीधी सांसद रीती पाठक, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, गौरी शंकर बिसेन, पूर्व सांसद प्रभात झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, खुशबू गुप्ता, जय सिंह कुशवाह, शरद गौतम और महेश उमरैया सहित भाजपा नेता मौजूद थे।
 गौरतलब है कि डबरा में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डबरा से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे भाजपा ने नारी शक्ति का अपमान बताते हुए प्रदेश के साथ ही ग्वालियर में दो घंटे का मौन धरना देकर विरोध किया।