बादल साफहोने से बढ़ रहा तापमान

Oct 18 2020

ग्वालियर। बादलों की आवाजाही एक सप्ताह से बनी हुई थी, लेकिन शनिवार को बादल पूरी तरह छंट गए। दिन भर तेज धूप खिली और तापमान एक दिन पहले की तरह स्थिर था। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्वी हवा हो जाने और बादल साफ होने से तापमान बढ़ा है। रविवार सुबह से सूरज के तेवर कम देखने को मिले। लोगों को बादल की आवाजाही के बीच तेज धूप का सामना भी करना पड़ रहा है। इधर अरब सागर से निकली बादलों की खेप जिले तक दो दिन बाद पहुंचेगी। यदि हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी बनी रही तो बारिश की संभावना भी है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिले के हिस्से तक बादल छा चुके हैं। बारिश वाले बादलों के लिए अभी इंतजार करना होगा।