अब युवाओं को रोजगार के लिए उद्योग लगवाएंगे: तोमर

Oct 18 2020


 ग्वालियर। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उप चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और सभी पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी भी ग्वालियर-चबल की सभी सीटों पर उतरे प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसपर्क में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर में विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी ने घर-घर जाकर जनसपर्क करना प्रारभ कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसपर्क में जुटे हुए है।
ग्वालियर 15 विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक 13 में जनसंपर्क किया। उन्होंने गंज मंदिर में से पूजा कर गोपीनाथ मंदिर होते हुए खाराकुआ से होते हुए संजू राठौड़ वाली गली से दोनों हवेलीकरते हुए ठाकुर वाली गली होते हुए गणपति फाटक से होते हुए बाबा मंदिर से अन्य मार्गो से होते हुए स्टेट बैंक चौराहे पर जनसंपर्क समाप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रद्युन सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र में सड़क,पानी, सीवर और नाली जैसी समस्या खत्म हो चुकी है। अब तक मैंने क्षेत्र की समस्याओं के लिए काम किया है। अब क्षेत्र में नए उद्योग लगवाना है। इस क्षेत्र का युवा बेरोजगार है। आगे चलकर ग्वालियर उद्योग हब बने इसके साथ उन्होंने कमलनाथ सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार में आपके काम नहीं होते थे जब भी काम लेकर जाता था तो मना कर दिया जाता था और कहा जाता था कि बजट नहीं है और छिंदवाड़ा के लिए बजट होता था इसलिए उन्होंने आपके लिए कुर्सी छोड़ दी। श्री तोमर ने यह भी कहा कि मैं जो कहता हूं वो करता हूं, क्षेत्रीय मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को होने जा रहे मतदान के दिन सबसे पहले अपना वोट दें। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कमल का बटन दवाकर विजयी बनाने की अपील की। जनसपर्क के दौरान कोविड-19 के नियमों का भी ध्यान रखा गया और कार्यकर्ताओं का हाथ सेनेटाइजर से धुलबाये गये। जनसपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गुडडू तोमर, अशोक शर्मा, प्रकाश कोरी, दिनेश सिकरवार, ओमप्रकाश नामदेव, बादशाह सिंह भदौरिया, राजू भदौरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन ने दी।