भक्ति की शक्ति की हो रही आराधना
Oct 18 2020
ग्वालियर। शनिवार को सिंहवाहिनी मां दुर्गा की प्रतिमाएं देर रात तक पंडालों में स्थापित की गईं और रविवार सुबह से ही शहर महामाई की भक्ति में डूबा हुआ है। भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए मनोकामनाएं मांग रहे हैं तो देवी पंडालों में भी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। नवरात्रि के रविवार को दूसरे दिन पंडालों में भक्ति की शक्ति की आराधना करते हुए महाआरती की गई। रविवार को मंगल ग्रह को नियंत्रण करने वाली देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जा रही है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तथा यूनिटी बढ़ाने के लिए बालाजी धाम काली माता मंदिर पर शक्कर के भोग लगाया गया। शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर सूर्य उदय के साथ ही भक्ति का खुमार भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार ब्रह्मा की शक्ति होने से मां का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी नाम से लोक प्रसिद्ध हुआ जब मानस पुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका तो ब्रह्मा ने इसी शक्ति से सृष्टि का विस्तार किया इसी कारण उसे स्त्री को सृष्टि का कारक माना गया ब्रह्मचारिणी देवी ज्ञान बैराग और ध्यान के साथ मंगल ग्रह की कारक हैं। वहीं शिंदे की छावनी खल्लासीपुरा से कलश यात्रा निकाली गई। भारत टॉकीज के पास श्रद्धालुओं द्वारा कई बरसों से महामाई की स्थापना की जा रही है और इसी के चलते काली माता की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। काली माता महाआरती रविवार सुबह की गई। इस मौके पर गोपाल सोलंकी, प्रमोद सोलंकी, प्रेम सोलंकी ने बताया कि 25 साल से प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
झोपड़पट्टियों में रहने वाली कन्याओं को कराया भोजन
भक्ति की शक्ति मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू हो गया जिसके चलते मंदिरों, पंडालों में महामाई की पूजा अर्चना की जा रही है। इस नवरात्रि पर्व को बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा अलग ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया जिसके चलते झोपड़पट्टियों में रहने वाली कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर उपहार दिए गए। संस्था की अध्यक्ष वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने कहा कि नवरात्रि पर सभी लोग अष्टमी व नवमी को कन्या भोज कराते हैं, लेकिन संस्था बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की चिंता भी कर रहे हैं। संस्था द्वारा नवरात्रि के पर्व पर 9 दिन तक कन्याओं को भोजन कराया जाएगा जिसके चलते सिटी सेंटर, कैंसर पहाडिय़ा पर स्थित झोपडपट्टी में रहने वाली बेटियों को भोजन कराकर उपहार दिए गए। इस मौके पर संगीता अग्रवाल, पवन तिवारी, प्रवीण पवार, ज्योति गोस्वामी, हर्षिता गुर्जर, वंदना कौर, मंजू बघेल, ममता तोमर, ज्योति सिह, हेरि गुप्ता, प्रमोद शर्मा, संजू चन्देरिया, विपिन सिह तोमर ने कन्याओं को भोजन करवाया ओर उन्हें संगीता अग्रवाल ने मास्क वितरण किये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









