शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आए 54 यात्री, भोपाल के लिए रवाना हुए 89

Oct 17 2020

ग्वालियर। शनिवार से शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर चलकर ग्वालियर 9 बजकर 8 मिनट पर पहुंची तो प्लेटफार्म एक पर खड़े यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्वालियर स्टेशन पर दिल्ली से आई शताब्दी एक्सप्रेस में 54 यात्री उतरे वहीं 89 यात्रियों ने भोपाल की यात्रा शुरू की।
शताब्दी ग्वालियर से भोपाल दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों को खाना नहीं परोसा जाएगा। हबीबगंज से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शाम को बदले समय 7 बजकर 30 मिनट पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट रुकने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस 7 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। शताब्दी मथुरा, आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर और भोपाल स्टेशनों पर रुकेगी।