कामरेड सरोज की याद में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Oct 17 2020

ग्वालियर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, ग्वालियर की संस्थापक कामरेड गायत्री सरोज (मम्मी) की 14वीं स्मृति दिवस पर "बच्चों के रंग में मुंशी प्रेमचंद" पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं स्मृति सभा कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को एडवा ग्वालियर इकाई द्वारा ज्ञानगंगा एकेडेमी आवासीय विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होमगार्ड रीजनल कमांडेंट संगीता शाक्य, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद उषा गोस्वामी, एवं एडवा की पूर्व अध्यक्ष बृजेश क्रांति शर्मा एवं निर्मला कुशवाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की पूर्व अध्यक्ष बृजेश कांति शर्मा द्वारा गायत्री सरोज की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि संगीता शाक्य ने बताया कि प्रत्येक महिला की कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्षों की कहानी होती है वही संगठन की पूर्व अध्यक्ष बृजेश क्रांति शर्मा ने बताया की आज भी हमारे समाज में दहेज प्रथा, अंधविश्वास जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं जिस को दूर करने के लिए संगठन को मजबूत करते हुए संघर्षों को तेज करने की आवश्यकता है, संगठन की अध्यक्ष रीना शाक्य ने कहा कि आजादी के 73 साल बाद भी महिलाओं के साथ गैर बराबरी है महिला हिंसा और शिक्षा में पिछड़े हुए है  देश व प्रदेश में बढ़ रही महिला हिंसा एवं बलात्कार जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एडवा हरसंभव महिलाओं की गैर बराबरी खत्म करने की लड़ाई लड़ते हुए महिलाओं को  उनके अधिकारों  को दिलाने के लिए संघर्ष  करते रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत आकांक्षा धाकड़ प्रियंका गौर गीता जाटव तबस्सुम सोनिया के गीत के माध्यम से किया गया।
हिन्दी और उर्दू के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक मुंशी प्रेमचंद की स्मृति दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी।  इस प्रतियोगिता मैं 22 बच्चों ने भागीदारी की थी जिसमें प्रथम स्थान पर पलक जाटव जाटवपुरा, द्वितीय स्थान पर ध्रुव इंद्रा कॉलोनी से एवं तीसरे स्थान पर लक्की वर्मा इंद्रा कॉलोनी रहे, इसके अलावा खुशी जाटव, रोमा जाटव, अनुष्का जाटव, डॉली गोस्वामी, सागर, भूमि वर्मा, साक्षी वर्मा, अनुष्का, ज्योति जाटव, सोनिया जाटव, अवनी गौतम, सुमित जाटव, विशाल, कीर्ति जाटव, अंजलि, सलोनी, संजीव जाटव, वंशिका जाटव और आरुषि वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवा जिला अध्यक्ष रीना शाक्य द्वारा किया गया एवं संचालन प्रीती सिंह ने किया।