अधेड व युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Oct 17 2020

ग्वालियर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक अधेड व युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र व माधौगंज थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
माधौगंज थाना क्षेत्र के नादरिया की माता मंदिर के पास बीजासेन नगर निवासी 35 वर्षीय शंकर सिंह चौहान पुत्र उम्मेद सिंह चौहान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे का पता रात साढ़े बारह बजे चला जब उम्मेद सिंह ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। 
उधर झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधौनगर निवासी मनीष (53) पुत्र माधव राव जाघव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।