समाज को एकजुट करने के लिए आगे आए

Oct 17 2020

ग्वालियर। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा और इस कोरोना संक्रमण से बचाव करने के  लिए समाज के सभी लोग एहतियात बरतें। मानव कल्याण के लिए मिल-जुलकर कार्य करें। युवा समाजसेवा में आगे आते हुए अपने संस्कारों को अपनाएं और हर क्षेत्र में तरक्की कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करें। यह बात शनिवार सुबह महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मनोज गोयल ने कही। 
शनिवार को अग्रवाल समाज के वंशज महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए। अग्रसेन जयंती पर होने वाली प्रतियोगिताओं को कोरोना संक्रमण के चलते लॉक कर दिया गया है। अग्रसेन जयंती पर शनिवार सुबह दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क से विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में समाज के लोग बैंडवाजों के साथ ध्वज लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी दौलतगंज अग्रसेन पार्क से शुरू होकर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर, दाल बाजार पहुंची जहां समाजबंधुओं व व्यापारियों ने स्वागत किया। इसके बाद यह प्रभात फेरी लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार, दौलतगंज होते हुए अग्रवाल उद्यान पर पहुंची, जहां महाआरती महाराजा अग्रसेन की गई। 
इस मौके पर मनोज गोयल, संदीप सांघी, सचिन अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, रविंद्र सिंघल, प्रमोद गर्ग, प्रेम सरावगी, जगदीश सिंघल, संजय अग्रवाल, संजय सिंघल, दीपक जैन, सुरेश बंसल, राजेश ऐरन, राजकुमार सिंघल, अशोक सिंघल, कमल गोयल, प्रशांत गर्ग, मनीष बांदिल, अशोक गर्ग, गिरधारी अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल सहित सैकड़ों अग्र बंधु मौजूद थे। 
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शनिवार को शहरभर में अग्र बंधुओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्रवाल समाज मुरार द्वारा सदर बाजार में लगी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अग्रबंधुओं ने संकल्प लिया कि वह समाजसेवा में आगे रहते हुए कार्य करेंगे और समाज को संगठित करने के लिए पहल की जाएगी। वहीं उपनगर ग्वालियर अग्रवाल समाज द्वारा भी अग्रसेन जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। अग्रसेन जयंती पर हर वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं को निरस्त किया गया है और सादगीपूर्ण तरीके से शासन की गाइड लाइन अनुसार अग्रसेन जयंती मनाई जा रही है। अग्रवाल नवयुवक संघ द्वारा दौलतगंज अग्रसेन पार्क से शोभायात्रा निकाली।