स्कार्पियों की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
Oct 17 2020
ग्वालियर। ट्रक में डीजल डाल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछला और दस फीट की दूरी पर जाकर गिरा। हादसा पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित कृष्णा ढाबा के पास शनिवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भिजवाकर मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया।
भरतपुर निवासी शाहरूख खान (18) पुत्र जैकम खान पेशे से जेसीबी ऑपरेटर है और रिश्तेदार के ट्रक क्रमांक एचआर 55 डब्ल्यू 3804 से शैलम जा रहे थे। रास्ते में ट्रक का डीजल पाइप फटने पर एबी रोड स्थित कृष्णा ढाबा के पास ट्रक बंद हो गया। ट्रक बंद होने पर शाहरूख खान और उसका रिश्तेदार मुनफेव खान डीजल लेकर आए और ट्रक में डीजल डाल रहे थे। इसी बीच एक सफेद रंग की स्कार्पियो काफी तेज गति से आई और डीजल डल रहे शाहरूख खान और मुनफेव को टक्कर मार दी। स्कार्पियो की चपेट में आने से शाहरुख खान हवा में उछला और दस फीट दूरी पर जाकर गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुनफेव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही एफआरवी एक पर पदस्थ आरक्षक विनोद सिकरवार, भूपेन्द्र जाट व पायलट हफीज खान मौके पर पहुंचे और घायल मुनफेव को उपचार के लिए भिजवाकर मृतक शाहरूख खान को पीएम हाउस भिजवाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









