कॉग्रेस की जीत से युवाओं को रोजगार के साधन बढेगें:डॉ. सिकरवार

Oct 17 2020

ग्वालियर। कॉग्रेस से ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने शनिवार सुबह 8 बजे  गजेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास डी-4 पीताम्बरा स्टेट इन्द्रमणि नगर से सघन् जनसपंर्क किया और घर-घर जाकर मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। सुबह 8 बजे गजेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास डी-4 पीताम्बरा स्टेट इन्द्रमणि नगर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुये और वहां से गाजे-बाजे के साथ जनसपंर्क की शुरूआत की। जनसपंर्क में डॉ. सिकरवार का नागरिकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही माता-बहनों ने डॉ. सिकरवार को रक्षासूत्र बांधकर एवं श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद दिया, साथ ही तमाम जगहों पर पुष्पवर्शा कर स्वागत किया गया। 
जनसपंर्क के बाद जगह-जगह हुई बैठकों में कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि कॉग्रेस की जीत से युवाओं को रोजगार के साधन बढेगें और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्वहारा वर्ग को मिल रहा है। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब बिजली बिल 100 से 200 रूपये आता और अब वहीं बिजली बिल हजारों रूपये आ रहा है, गरीब व्यक्ति के लिए इस लॉकडाउन के बाद अपने परिवार के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है और ऐसे में वहां हजारों रूपये के बिजली के बिल कहां से भरे। ये सरकार जनहितेशी नही बलकि जनविरोधी सरकार है और इसी सरकार में शामिल बिकाऊ लाल फिर आप सभी के बीच झूठे वादे करके जनमत मांगने आ रहे ताकि अगली बार ज्यादा में जनमत को बेच सके।