बदमाश को 315 बोर की 1 अधिया व 1 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया

Oct 17 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में शनिवार को थाना प्रभारी घाटीगांव  आदित्य शुक्ला को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कंजरों के डेरा के पास धुआं रोड के आसपास एक बदमाश अवैध हथियार लिये वारदात करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी घाटीगंाव ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की धेराबंदी कर बदमाश को धर दबोचा।उक्त बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश उर्फ गोलू पुत्र बल्ले खटीक निवासी दुबे नर्सरी के पास खटीक मौहल्ला जिला शिवपुरी बताया। 
गिरफ्तार बदमाश की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर की 01 अधिया व 01 जिदंा राउंड बरामद किया। उक्त बदमाश के विरूद्ध थाना धाटीगांव में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका- उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी घाटीगांव  आदित्य शुक्ला, शैलेन्द्र यादव, रामबीर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।