नवरात्र शुरू, नौ दिन तक भक्ति में सराबोर होगा शहर
Oct 17 2020
ग्वालियर। शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो गया है। पूरे नौ दिन तक शहर में देवी मां के मंदिरों में पूजा-पाठ और अनुष्ठान होंगे। शनिवार को घरों में देवी मां की प्रतिमा भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से विराजमान की। कई भक्त सुंदर मूर्तियों को ले जा रहे हैं। सुबह 8:12 बजे से घट स्थापना के मुहूर्त शुरू हो गए। शहर के सभी माता मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
कैंसर पहाडिय़ा स्थित मांढरे वाली माता, नाका चंद्रवनी स्थित नहर वाली माता, झांसी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, नई सड़क स्थित पहाड़ाय वाली माता, पाटनकर चौराहा स्थित चामुंडा देवी मंदिर, दौलतगंज स्थित जीर्ण माता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर, हाई कोर्ट स्थित काली माता मंदिर एवं भेलसे वाली माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शनिवार को सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं सामाजिक संगठनों के द्वारा कॉलोनी और सार्वजनिक स्थानों पर माता की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
नवदुर्गा उत्सव में विराजित होगी महानगर की विशाल काली प्रतिमा
नवदुर्गा उत्सव में दौलतगंज स्थित खुर्जेवाला मोहल्ले में माँ काली की विशालतम 14 फीट की प्रतिमा विराजित होगी, कोरोनो के संक्रमण के कारण इस वर्ष सांस्कृतिक आयोजन नही होंगे तथा कोरोनो की शांति के लिये एवं कोरोनो से जंग हारे हुए मृतको की शांति के लिये प्रतिदिन 108 आहुति हवन यज्ञ होगा,उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष मुकेश पाल व आदित्य शर्मा ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









