क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 5 लाख की विदेशी शराब

Oct 17 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली के ग्वालियर में  जिले के बाहर से अवैध रूप से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर क्राइम डीएसपी रत्नेश तोमर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता को समुचित घेराबंदी कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। तब उनके द्वारा दो टीमों का गठन किया जा कर शराब के बारे में पता रसी कराई गई। तो आरोपी रवि पुत्र भगवानदास से  के कब्जे से जटार साहब की गली में लिए गए उसके किराए की दुकान से 5 लाख की विदेशी शराब मिली। पूछताछ करने पर बताया कि शराब उसके द्वारा फरीदाबाद से लाकर यहां छुपाई गई है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक बलराम माझी सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार राजावत प्रधान आरक्षक दिनेश तोमर आरक्षक घनश्याम जाट एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। जप्त शराब में मैकडॉवेल 22 पेटी रॉयल स्टैग 24 पेटी एपिसोड 12 पेटी ऑफिसर ब्लू 11 पेटी ऑल सीजन 2 पेटी कुल 71 पेटी कीमत 5 लाख करीब है।