संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक निषाद को बनाया राष्ट,ीय उपाध्यक्ष

Oct 16 2020

 प्रयागराज। पत्रकार संगठन न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ( राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एल. शर्मा, नागभूषण राव(प्रदेश उपाध्यक्ष एम,पी) आरती ठाकुर (प्रदेश सचिव,एम.पी) के आकस्मिक प्रथम नगरागमन पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमिर अंसारी ने माल्यार्पण के साथ बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। ततपश्चात बुलाई गई  बैठक में पत्रकारों के तमाम हितों पर चर्चा करते हुवे संघ से जुड़े पत्रकार साथियों के जीवन बीमा कराए जाने की बात करते हुवे प्रत्येक सदस्य से प्रतिवर्ष रु 500  मात्र सदस्यता शुल्क लिए जाने पर सभी ने  हर्ष ध्वनि से सहमति व्यक्त की गई। दारागंज इलाके की अति प्राचीन धरोहर बड़ी कोठी में आहूत की गई बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शर्मा ने  पत्रकारों के हितों से जुड़ी तमाम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और पत्रकारों द्वारा उठाये गए सवालों का बखूबी उत्तर देने के पश्चात संघ के राष्ट्रीयअध्यक्ष डी एल शर्मा, मघ्य प्रदेश के उपाध्यक्ष नाग भूषण राव, प्रदेश के अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, आरती ठाकुर संगठन सचिव मध्य प्रदेश ने माल्यार्पण करने के उपरांत बुके भेंट करके उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष  अशोक कुमार निषाद को उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तराखंड उत्तरांचल का अतिरिक्त प्रभार देते हुवे इन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। जिसका समर्थन वरिष्ठ पत्रकार व शहर के जाने माने न्यूज़ एंकर सुधीर सिन्हा ने किया। जिसका उपस्थित पत्रकारों ने खुशी व्यक्त करते हुए पूरा समर्थन व्यक्त करते हुवे संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर  वरिष्ठ पत्रकार साथी अशोक कुमारनिषाद को उनकी कामयाबी के लिए बधाइयाँ दी। इस दौरान संघ की तरफ से कोरोना योद्धा सम्मान से संगम नगरी के कई पत्रकारों को राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा ने माल्यार्पण और सम्मानपत्र देकर सम्मनित किया। कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मनित होने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए अशोक कुमार निषाद, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल आमिर अंसारी, जिला अध्यक्ष  एच के देव, जिला उपाध्यक्ष व द न्यूज़ के निदेशक, एडिटर इन चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव,हेमराज सहित अन्य गणमान्य पत्रकार मौजूद रहे।