सांई बाबा समाधि दिवस पर मौन धारण

Oct 16 2020

ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सांई बाबा के 102 वा समाधि दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय फूलबाग चौराहे पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए इस आयोजन की संपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 15 अक्टूबर 2018 में सांई बाबा ने शिर्डी महाराष्ट्र में आज ही के दिन समाधि में लीन हो गए थे इस अवसर पर शुक्रवार को सांई बाबा की समाधि दिवस पर सांई बाबा आरती महा प्रसादी वितरण 1500 मास्क वितरण का आयोजन फूलबाग चौराहे पर किया गया यहां आयोजन 12 बजे से प्रारंभ होकर 4 बजे तक रखा गया था आयोजन पूरी तरह सोशल डिस्टेंस मास्क सेनेटाइजर की एवं कोविड 19 की सपूर्ण सुरक्षा के साथ आयोजित किया गया इस आयोजन में ठीक 2:30 बाबा ने समाधि ली थी तो दो मिनट मौन धारण और सांई आरती आयोजित की गई।
इस आयोजन में ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य और आयोजन समिति के आनंद सावंत, योगेश शुला, महेंद्र खत्री, राजेश जयसिंघानी, अमित कुकरेजा, दीपक पमनानी, दीपक अग्रवाल, हेमंत बाथम, नरेश बतरा, गुरू दा जायसवाल, केसी माखीजा, राजीव दवे, शिवकुमार मौर्य, मनोज रंजक, सुरेश कुकरेजा, दुर्गेश पुरी, राजेश यादव, विकास सोनी, अनिल ईसरानी का सहयोग रहा।