कोरोना को गंभीरता से ले समाज
Oct 16 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के कारण कई लोगों की जानें जा चुकी हैं और कई लोग आज भी इस महामारी से जूझ रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार तेजी आती जा रही है। इस संक्रमण से बचाव करने के लिए हम सभी को सावधानी बरतनी होगी और समाज के सभी लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह बात अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा अग्रसेन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित किए जा रहे सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा कोरोना योद्धाओं के रूप में जिन लोगों का सम्मान किया जा रहा है वह वाकई अनुकरणीय है। कार्यक्रम संयोजक राजेश ऐरन ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान सर्वप्रथम पत्रकारों, डॉक्टरों व पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया और अब उन लोगों का सम्मान किया गया जो घर-घर दूध और सब्जी पहुंचाते हैं और लॉकडाउन के दौरान इन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर मुकेश सिंघल, दिलीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, मालती गोयल, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, नेहा गर्ग, निर्मला जैन, सुधा अग्रवाल आदि ने सिटी सेंटर, शिन्दे की छावनी, माधौगंज, कंपू जैसे कई क्षेत्रों में सब्जी और दूध बेचने वालों सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









