आसमान में दिख रहे बादलों का झुंड

Oct 16 2020

ग्वालियर। आसमान पर सुबह से बादलों का झुंड दिखाई दे रहा है। शाम को लगा कि कुछ समय के लिए लगा कि बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और संभाग के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बादलों के आने से तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने नहीं मिला। शुक्रवार सुबह से सूर्य देवता की चमक देखने को मिल रही है। उमस और बैचेनी बीते दिनों की तरह कम नहीं हो सकी। धूप-छांव की वजह से लोगों को ज्यादा उमस महसूस हुई। इसी तरह का मौसम अगले कुछ दिन रहने वाला है।