डोर टू डोर कचड़ा समेटने की व्यवस्था हुई फैल, जगह जगह लगे गंदगी के ढेर
Oct 16 2020
ग्वालियर। दिवाली के त्योहार में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. यही वजह है कि, लोग घरों के अंदर साफ सफाई में जुटे हुए हैं, लेकिन ग्वालियर शहर में घरों के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और इसका सबसे बड़ा कारण ग्वालियर नगर निगम है। नगर निगम की सख्ती के बाद भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली इकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं. कंपनी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम अब इकोग्रीन पर एस्मा लगाने की तैयारी में है। एक सप्ताह से अधिक समय से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन ना होने और अलग-अलग जगह बने डंपिंग ग्राउंड से कचरा ना उठने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। यही वजह है कि, अब ये कचरा सडऩे लगा है और बीमारियों का भी कारण बन रहा है।
दिवाली का सीजन है, लोग घरों की सफाई में जुट गए हैं। यही कारण है कि, घरों से अधिक कचरा निकल रहा है। जिसे स्थानीय निवासी घर के बाहर सड़कों पर फेंकने को मजबूर हैं। जगह-जगह कचरा जमा होने से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाथरस की घटना से नाराज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी, फिर समय से वेतन न मिलने से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण कचरा कलेक्शन करने वाली सारी गाडिय़ां डिपो पर खड़ी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









