मनीष सेल्स से लाखों के कैमरे और मोबाइल चोरी

Oct 16 2020

ग्वालियर। इंदरगंज थाने से चंद कदम पर मनीष सेल्स नामक इलेट्रोनिस शोरूम से चोरों ने लाखों के मोबाइल, कैमरे और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात शुक्रवार सुबह तीन बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। 
शुक्रवार सुबह मनीष सेल्स के चौकीदार ने अपने मालिक को सूचना दी कि शोरूम से चोरी हो गई है। चोरी की सूचना पर ऑनर भागे-भागे शोरुम आए तो देखा कि शटर उचका हुआ है और एक साइड पर हैंड जैक फंसा हुआ है। पुलिस को भी सूचना दी गई। शोरुम का हाल देखा तो मोबाइल और कैमरे के खाली डिबे बिखरे पड़े थे। डॉग स्कवॉड भी पहुंचा और जांच शुरू की। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि चोर 60 से ज्यादा कैमरे और 100 से जयादा मोबाइल फोन ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हम बता पाएंगे कि या घटनाक्रम रहा होगा।
इंदरगंज थाना चौराहा पर मनीष सेल्स पर 24 घंटे चौकीदार करण नेपाली निवासी कम्पू रहता है। वह कई सालों से यहां काम कर रहा है। मालिक का भरोसेमंद है। उसने पुलिस और मालिक को बताया कि सुबह चार बजे के कुछ युवक पीठ पर पिठ्ठु बैग लिए और हाथ में किताब लिए संजय कॉम्पलेस से लेकर मनीष सेल्स के आसपास घूम रहे थे। इन युवकों ने चौकीदार से बात की और स्वयं को ग्वालियर में परीक्षा देने आना बताया। चौकीदार को दस रुपए देकर अखबार भी मंगाए। इसके बाद चौकीदार ने दो ऑटो विजया बैंक के पास से कराईं। बताया गया कि युवकों की संख्या 10 से 12 है।
शोरुम का सीसीटीवी बंद
बताया गया कि एक बार शोरुम में बिजली का शॉट-सर्किट होने पर कैमरे की वायरिंग जल गई थीं। इससे कोई नुकसानन हो इसलिए रात को समूचे शोरुम की बिजली कट कर दी जाती है। इस कारण से सीसीटीवी बंद थे। टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि अभी हम जांच कर रहे हैं। मनीष सेल्स के मालिक प्रवीण माहेश्वरी ने बताया कि हम स्टॉक को चेक कर रहे हैं, अब तक लगभग 25 लाख रुपए का माल चोर ले गए हैं। पुलिस विजय बैंक के पास लगे बड़े सीसीटीवी से चोर गैंग की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।