माइक सही कर रहे युवक को लगा करंट, मौत

Oct 15 2020

 ग्वालियर। गांव में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। माइक खराब होने पर उसे सही करने एक युवक गया तो करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार बिजौली के खेड़ा गांव में भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। माइक से आवाज नहीं आई तो प्रकाश पुत्र बाबुसिंह उम्र 27 साल माइक सही करने गया तो एक जमीन पर खुले में बिछे तारों की चपेट में वह आ गया। हाईपावर का करंट लगने से उसकी शरीर एकदम से अकड़ गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उसका शव पोस्मार्टम हाउस परिजन लेकर पहुंचे।