संकल्प समाजसेवी संस्था अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया

Oct 15 2020

ग्वालियर। हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है, जो किसी भी वस्तु को छूने, उसका उपयोग करने एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में जाती हैं, और बीमारियों को जन्म देती हैं। हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के मकसद से पूरे विश्व में 15 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। यह बात संकल्प समाजसेवी संस्था के सचिव एवं निदेशक सन्देश बंसल ने कही। अवसर था अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर सिकन्दर कम्पू एरिया में संकल्प समाजसेवी संस्था एवं रचना फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का। यह जागरूकता कार्यक्रम सिकन्दर कम्पू एरिया में रहने वाले 6 से 10 वर्ष के बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती व धात्री माताओं एवं संकल्प समाजसेवी संस्था की लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना एवं विहान केयर एवं सपोर्ट परियोजना से जुड़े समुदाय के साथ मिलकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सन्देश बसंल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बताया कि बचपन में स्कूल में सिखाया जाता था, कि खाना खाने के पहले हाथ धोना चाहिए। इसके अलावा साफ-सफाई से जुड़ी बहुत सी बातें बताई जाती थी। धीरे-धीरे यह बातें हमारी अच्छी आदतों में शामिल हो गई, लेकिन दुनियाभर में कई लोग आज भी इनके प्रति जागरूक नहीं हैं। अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का उद्देश्य इसी जागरूकता को समाज तक पहुंचाना है। इस वर्ष के अन्तिम माह तक संकल्प समाजसेवी संस्था एवं रचना फाउन्डेशन संयुक्त रूप से मिलकर इन गतिवधियों का आयोजन पूरे ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालन करता रहेगा।
जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में विशेष भुमिका निभाने वाली संस्था की वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वाती घनघौरिया एवं उपासना मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को हाथ धुलाई के 6 चरणों की बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह वह चरण है जो हमें एवं हमारे परिवार को साफ एवं सुरक्षित रखने में सहयोग है। दोनों स्वयंसेवकों के द्वारा बच्चों एवं किशोरियों के हाथ धुला कर 6 चरणों का प्रदर्शन कर विस्तृत से समझाइस दी व प्रतिदिन एवं समय-समय पर कम से कम 20 सेकेण्ड तक हाथ धोने का अनुग्रह भी किया।
देवेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान कोविड-19 महामारी ने रोग संचरण में हाथ स्वच्छता का बड़ा महत्व है। हाथ स्वच्छता ही कोविड-19 महामारी का जवाब और नियंत्रण है। एक छोटी सी आदत हजारों बच्चों की मौतों के सिलसिले को रोक सकती है। इससे बच्चों में होने वाली कई बीमारियों से ही बचाव नहीं होता बल्कि इससे बच्चों को हम अनजाने ही साफ-सफाई का सन्देश और सीख भी देते चलते हैं। हाथ की स्वच्छता स्वास्थ्य और कोविड-19 को प्रभावित करती है। 
कार्यक्रम में संकल्प समाजसेवी संस्था एवं रचना फाउन्डेशन के परियोजना स्टाफ एवं टीम मेम्बर उपस्थित रहे। सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नि:शुल्क मास्क, साबुन एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।