शहर में बना मानसून का कम दबाव का क्षेत्र
Oct 15 2020
ग्वालियर। आने वाले 48 घंटे में जिले के आसपास बूंदाबादी हो सकती है। इसका कारण देश के कई हिस्सों में लौटते मानसून का असर है। निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है। इसके साथ-साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तलसे 5.8 किमी ऊंचाई पर है।
मानसून की अक्षीय रेखा ग्वालियर पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर बनी हुई है, इसका असर अन्य स्थानों पर भी देखने को मिलेगा ऐसा अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। गुरूवार को सुबह के समय ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर होते -होते यह हवाएं सूर्य के प्रभाव से तेज धूप की चमक में तदील हो गई।
कई घंटे बिजली कटौती से लोग हुए हलाकान
बिजली कंपनी ने गुरूवार को सिंधिया नगर उप केन्द्र पर सुधार कार्य शुरू किया। इस वजह से सुबह 10 बजे से 2 बजे तक कर्मचारी आवास, कुंदन नगर, पंत नगर, महलगांव, सिंधिया नगर, ओहदपुर, गुलमोहर सिटी, यशोदा रेसीडेंसी, लोटस विला, बसुंधरा, ग्रीन पार्क, ओहदपुर गांव, विवेकानंद नीडम आदि जगहों की बिजली आपूर्ति बंद रहने से इस क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









