दोस्त के जन्मदिन पर नशे में उत्पात मचाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Oct 15 2020

ग्वालियर। नशे में धुत होकर बेकसूर राहगीरों को पीटने और शिंदे की छावनी इलाके में उत्पात मचाने वाले गुंडों को पुलिस ने पकड़ कर सरे बाजार जलूस निकाला। चारों बदमाशों को हाईवे से गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अभी फरार है। पकड़े गए बदमाशों ने सड़क पर उत्पात मचाकर आम लोगों से मारपीट करना कबूल किया है। लेकिन पुलिस कस्टडी में मैं भी वह बेखौफ हैं।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि नशा करने के बाद उन्हें मारपीट करने में मजा आता है। 7 अक्टूबर को दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए इकट्ठे हुए थे। और नशे में धुत्त होकर राहगीरों को अकारण ही गाली दे रहे थे। जो विरोध करता था उसे पीटने में मजा आता था। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
बीते 6 दिनों से गुंडों की तलाश में हलकान पुलिस को सफलता मिल गई। 7 अक्टूबर की रात उत्पात मचाने वाले चार सिरफिरे गुंडे गेड़ें वाली सड़क निवासी जीतू बाल्मिक, शील नगर निवासी रिंकू गौहर, गुड़ी गुड़ा का निवासी विकास राजावत, घासमंडी निवासी दलवीर कमरिया को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से चारों शहर में छिपे हुए थे। वह शहर से भागने की फिराक में थे। तभी सूचना मिली और इंदरगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर इन को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी रोहित तोमर निवासी घास मंडी व हेमंत प्रजापति निवासी शील नगर अभी फ रार हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों का इंदरगंज थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला।