दिनेश गुर्जर की गलत बयानी के लिए थाने में दिया आवेदन

Oct 15 2020

ग्वालियर। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध बोले गए अमर्यादित शब्दों के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी वरुण शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ एक आवेदन थाना इंदरगंज में दिनेश गुर्जर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किये जाने हेतु दिया गया है। 
जिसमें बताया गया दिनेश गुर्जर द्वारा जिला अशोकनगर के रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नंगा भूखा शब्दों से संबोधित किया था। जो कि अमर्यादित थे। इसका प्रसारण प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवम्  प्रिंट मीडिया द्वारा किया गया है।
जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाये आहत हुई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए आवेदन थाना इंदरगंज में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु दिया गया है। जिसकी पुष्टि थाना इंदरगंज द्वारा भी की गई है।