राजनीति को हमेशा जनसेवा का माध्यम बनाया:डॉ. सिकरवार
Oct 14 2020
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याषी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने बुधवार को वार्ड-19 में घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क किया और जनसम्पर्क के बाद जगह-जगह जनता को बैठकों में संबोधित किया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीषश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सुघर सिंह की कोठी पिन्टू पार्क पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ सूर्य विहार, पार्शद वाली गली, जडेरूआं, न्यू रामविहार, जाटव धर्मशाला, सेनापति गार्डन, प्रीतम विहार, महाराज सिंह तोमर की गली, सेंगर वाली गली, दिनेश भदौरिया वाली गली से होते हुये गायत्री विहार, कवि नगर, भगत सिंह नगर, समर्थ नगर, कुंज विहार, नाना नगर पर जनसम्पर्क का समापन किया गया। जनसपंर्क के दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर और रक्षासूत्र बॉधकर डॉ. सिकरवार को आर्शीवाद दिया। जनसम्पर्क एवं बैठकों में डॉ. सिकरवार का क्षेत्रीय जनता ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
बैठकों में डॉ. सिकरवार ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुये कहा कि यह चुनाव क्षेत्र की विकास व प्रगति की दिशा तय करेगा, आप का आर्शीवाद ही मेरी ऊर्जा और शक्ति है। मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है, वो है आप लोगों की सेवा करना, जो मैं जीवनभर करता रहूॅगा। उन्होने कहा कि मैनें हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और सर्वजन सुखाए-सर्वजन हिताए के संक्लप को लेकर सर्वहारा वर्ग में काम किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हमेशा की तरह आगे भी आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूॅगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुॅखी विकास हुआ है और यह विकास का पहिया और तेज गति से घूमेंगा। लेकिन उसके लिए कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।
दाल बाजार व्यापार समिति की हुई बैठक:- दाल बाजार व्यापार समिति ने सदाव्रत की बगिया दाल बाजार में कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के समर्थन में बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा और विषिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नरेश शरीफ, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष कॉग्रेस कमेटी चन्द्रमोहन नागौरी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वृदांवन सिंह सिकरवार, कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला कॉग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष मोहन महेश्वरी ने की। जैसे ही पूर्व कैबिनेट मंत्री पी.सी. शर्मा इंदरगंज चौराहा पहुचें तो वहां मौजूद दाल बाजार व्यापार समिति के सदस्यों एवं अन्य व्यापारियों द्वारा सभी अतिथिओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। और बैंड-बाजों के साथ दाल बाजार से होते हुये सदाव्रत की बगिया ले जाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पी.सी. शर्मा ने व्यापारियों की बैठक में कहा कि कॉग्रेस सरकार ने आप लोगों के हितों की सुरक्षा के लिये अनेके कदम उठाए थे और व्यापारियों को वो सभी सुविधाएं दी, जो आपने कॉग्रेस सरकार से अपेक्छा की थी। यह चुनाव इस लिये हो कि कॉग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के हाथों बिक गए। व्यापारियों के हितों की लड़ाई कॉग्रेस पार्टी हमेशा लडी है और आगे की लड़ेगी। उन्होने कहा कि आप सब चुनाव में कॉग्रेस का साथ दें, ताकि कॉग्रेस की प्रदेश में फिर सरकार बन सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









