कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन कराने लगी भीड़
Oct 14 2020
ग्वालियर। कॉलेजों में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए सीएलसी का तीसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया और सुबह से ही छात्र-छात्राएं कॉलेजों में पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए दस्तावेजों का सत्यापन करा रहे हैं।
सरकारी व निजी कॉलेजों में पीजी कोर्स में दूसरे चरण की सीएलसी राउण्ड की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई लेकिन इसके बाद भी सीटें खाली रह गई हैं, जिसके चलते इन्हें भरने के लिए अतिरिक्त चरण का आयोजन किया जाएगा।
कॉलेजवार सीटों का ब्यौरा पोर्टल पर बुधवार को जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही ऐसे छात्र-छात्राएं जो अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कोर्स चुनने का एक और मौका दिया गया है। छात्र-छात्राएं बुधवार से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिसके चलते सुबह से ही कॉलेजों में बने हेल्प सेंटरों पर दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए भीड़ लगी हुई है। पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट सूची 24 अक्टूबर को जारी होगी। आवंटित सीट में से प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। इसी तरह यूजी के तीसरे चरण का सीएलसी राउण्ड में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची 19 अक्टूबर को जारी होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









