सकारात्मक सोच का जादू हतप्रभ करता है: प्रहलाद

Oct 14 2020

ग्वालियर। डिग्निटी फाउंडेशन के चाय मस्ती सेंटर नासिक द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था सकारात्मक सोच का जादू विषय के अंतर्गत ग्वालियर से मुख्य वक्ता के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर बी.के. प्रह्लाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति अपने जीवन में खुश रहना चाहता है लेकिन परिस्थितियां उसकी ख़ुशी को गुम कर देती है, तो उसके लिए बहुत ज़रूरी है की वह अपनी सोच को सकारात्मक बनाये तो आधी से ज्यादा परेशानियां आपके जीवन से स्वत: ही समाप्त हो जायेंगी, योंकि सोच का हमारे जीवन पर असर पड़ता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को मेडिटेशन के माध्यम से गहन शांति की अनुभूति भी कराई। इस अवसर पर डिग्निटी फाउंडेशन के वोलेंटियर सी.ए. राहुल बजाज एवं कोमल बजाज सहित 60 से भी अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।