सुबह चलीं ठंडी हवाएं, दोपहर को उमस ने किया परेशान
Oct 14 2020
ग्वालियर। गर्मी और तपिश से परेशान लोगों को बुधवार सुबह कुछ राहत मिली। ठंडी हवा चलने से लोगों की सुबह खुशगवार रही लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे धूप तेज होने के साथ उमस भी बढ़ गई। जिसके कारण लोग उमस से बेहाल दिखे। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश होने के कारण मौसम बदला है। सुबह मौसम ने लोगों को फीलगुड कराया लेकिन दोपहर बाद अचानक बढ़ी उमस ने गर्मी को और बढ़ाने का काम किया।
मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि बढ़ रही उमस पूर्वा हवाओं की वजह से बनी हुई है। अगर ये बरकरार रहा तो जल्द ही बरसात हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद तरावट संग हवा यहां तक पहुंची है जिससे तल्खी से राहत मिली है लेकिन अब हवा का रुख बदल गया है। कुछ दिनों तक यहीं मौसम बना रहा तो बंगाल की खाड़ी से नमी के यहां तक पहुंचने और लोकल हीटिंग का साथ मिलने से बारिश हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









