छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
Oct 14 2020
ग्वालियर। 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा को फांसी पर लटके देखकर परिजन उपचार के लिए ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के आऊखाना स्थित डलिया वाले मोहल्ले की है। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के आऊखाना स्थित डलिया वाला मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय मोनिका पुत्री राकेश कुशवाह ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी पर लटकते देखा तो उसे फंदे से उतारा और उसकी नब्ज टटोली तो उसकी सांस चल रही। परिजन छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है।
उपचार के दौरान बंदी की मौत
केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे आजीवन कारावास के बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का पता चलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
थाना प्रभारी बहोड़ापुर पीएस यादव ने बताया कि शिवपुरी निवासी कमल शर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद शर्मा हत्या के मामले में सजा काट रहा था। कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके चलते उसे उपचार के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









