थाना बेलगढ़ा पुलिस ने वाहन चोर पकड़ा

Oct 14 2020

 ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश पर आगामी विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर जिले में वाहन चोरों एवं लुटेरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अतिरित पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण जयराज कुबेर एवं एसडीओपी भितरवार उमेश सिंह तोमर द्वारा अपने अधीनस्त थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित कर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे कार्य करते हुऐ थाना प्रभारी बेलगढा उनि0 राधेश्यााम शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर हरिओम पुत्र स्व. अजमेर आदिवासी उम्र 25 साल निवासी खौर थाना बेलगढा को पकड़ा। चोर के कब्जे से एक चोरी की काले रंग की मोटर साइकिल बरामद की गयी ।
पकड़े गए चोर से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना घाटीगांव के हुकूमगढ से भी एक मोटर साइकिल सीटी 100 चोरी करना स्वीकार किया गया। चोर के विरूद्ध थाना बेलगढा में चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।