बीमार होने का बहाना बनाकर अस्पताल से भागा कैदी, पकड़ा गया

Oct 14 2020

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में केन्द्रीय जेल से बीमारी का बहाना बनाकर जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती हुआ कैदी मंगलवार की अलसुबह गच्चा देकर भाग गया। कैदी के भागने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
पुलिस के जवान भी भागे कैदी को सर्च करने में लग गए। कैदी बस स्टेंड से श्योपुर जाने वाली बस में भागने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकडऩे के बाद उसे थाने ले जाया गया। जहां पुन: उसे जेल में पहुंचाया गया। 
जानकारी अनुसार श्योपुर जेल से 10 अटूबर को सेन्ट्रल जेल में राजेन्द्र भरिया उम्र 25 पुत्र रामप्रसाद निवासी खेड़ली थाना मानपुर जिला श्योपुर को भेजा गया था।
इलाज कराने आए कैदी ने रात दर्द होने का नाटक किया और अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। जेल प्रशासन ने गंभीरता को समझ आनन-फानन में जेल एबूलेंस से जेएएच के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह चार बजे के लगभग वहउठा और पदस्थ सुरक्षा कर्मियों से बोला कि मुझे हाजत हुई है, उसकी रस्सी खोलकर शौचालय जाने दिया। कुछ देरी के बाद वह चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के भागने की सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए। इसकी सूचना वायरलैस पर दी गई। 
बताया जाता है कि कैदी श्योपुर, गुना जाने वाली बस में बैठकर भागने की जुगत में था। चूंकि पुलिस को जानकारी थी कि कैदी का ग्वालियर में कोई संबंधी नहीं है और वह श्योपुर ही जाएगा। वायरलैस पर सभी पुलिस थानों में उक्त कैदी के बारे में सूचना दी गई। कि कैदी अस्पताल से भागा है। थोड़ी ही देर में कैदी बस में सवार होकर भागने की फिराक में था कि पुलिस की चेकिंग में वह पकड़ा गया।
श्योपुर जेल से भी भाग चुका है कैदी
जानकारी अनुसार कैदी बहुत ही शातिर है। वह बीमारी का बहाना बनाकर इससे पूर्व भी श्योपुर जेल से भाग चुका है। बड़ी मुश्किल से उसे श्योपुर पुलिस ने पकड़ा था। यहां से उसे इलाज के लिए ग्वालियर जेल में भेजा गया था। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने श्रीराम एसप्रेस को बताया कि कैदी बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर रही है।